फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   University is connecting the young generation with heritage: Prof. Nirmala S Maurya

विरासत से युवा पीढ़ी को जोड़ रहा है विश्वविद्यालय: प्रो. निर्मला एस मौर्य

Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
University is connecting the young generation with heritage: Prof. Nirmala S Maurya
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में वर्ल्ड हेरिटेज दिवस मनाया गया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में नवनिर्मित हेरिटेज गैलरी के प्रथम भाग का शुभारंभ फीता काटकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विरासत को सहेजने के साथ-साथ हम अपने माता-पिता और परंपरा को भी सहेजें। यह हमारे लिए सबसे बड़ी विरासत और ताकत है। उन्होंने कहा कि सांची स्तूप द्वार और अशोक स्तंभ स्थापित कर आज की पीढ़ी को विरासत से जोड़े रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि हेरिटेज गैलरी के माध्यम से पूर्वांचल की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाना बहुत सुखद है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्वांचल की संस्कृति काफी समृद्ध है। विश्वविद्यालय में पूर्वांचल की लोक संस्कृति का दर्शन हो रहा है। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि हमारी विरासत ही हमारी पहचान होती है। हेरिटेज गैलरी के माध्यम से क्षेत्रीय कलाकृतियों का प्रदर्शन बहुत ही मनमोहक है। विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से हेरिटेज गैलरी स्थापित की जा रही। प्रथम चरण में जौनपुर के एक जिला एक उत्पाद की दरी, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, भदोही की कालीन, देवरिया के सजावट के सामान और मूज उत्पाद, वाराणसी के लकड़ी के उत्पाद, चुनार के मिट्टी और चीनी मिट्टी के उत्पाद, गोरखपुर की मिट्टी की कलाकृतियाँ, खुर्जा के उत्पाद, रामनगर की पत्थर की मूर्तियां गैलरी में लगाई गई है। स्वागत कल्चरल क्लब के समन्वयक डॉ. मनोज मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डॉ. संतोष कुमार राय, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. चन्दन सिंह, शशिकांत यादव, डॉ. अमित वत्स, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. विद्युत मल, अवधेश कुमार, द्विजेन्द्र दत्त उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed