{"_id":"64aeed3089a0176f510d3649","slug":"university-campus-seats-will-be-filled-through-pucat-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-2318-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पीयूकैट के जरिए भरी जाएंगी विवि परिसर की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पीयूकैट के जरिए भरी जाएंगी विवि परिसर की सीटें
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पाठ्यक्रमों की सीटों को भरने के लिए पीयूकैट (पूर्वांचल यूनिवर्सिटी कंबाइड टेस्ट) के जरिए भरी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन पीयूकैट 25 और 26 जुलाई को कराने की तैयारी में है। सभी विषयों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। विषयवार आवेदनों को अलग कर प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की सीटों को भरने के लिए आवेदन जमा कराए गए हैं। फार्मेसी इंजीनियरिंग को छोड़कर शेष सभी विषयों की सीटें पीयूकैट के माध्यम से भरी जाएंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कराने के लिए संयोजक की नियुक्ति कर दिया है।
इन पाठ्यक्रमों का होता है संचालन
जौनपुर। मास कम्यूनिकेशन, बीए एलएलबी (आनर्स) एमएसएसी बायोकेमेस्ट्री, इनवायरमेंटल साइंस, प्रबंध अध्ययन संकाय के एमबीए, एमबीए बिजनेस इकोनामिक्स, एमबीए एचआरडी, एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल,एमबीए ई कामर्स, एमबीए ई कामर्स, एमबीए एग्रीबिजनेस, मास कंम्यूनिकेशन, व्यवहारिक मनोविज्ञान, कंप्यूटर अप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, भूगर्भ विज्ञान, अप्लाइड जियोलॉजी समेत कई अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला होना है। इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में छात्र यूपीटीयू से आते हैं।
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की सीटों को भरने के पीयूकैट का आयोजन होगा। 25 और 26 को परिसर में परीक्षा कराई जाएगी। विषय वार आवेदन अलग कराए जा रहे हैं। शीघ्र ही परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। - डाॅ. रजनीश भाष्कर, संयोजक पीयूकैट पूविवि जौनपुर