फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrolled car collides with tree, inspector dies

Jaunpur News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत

Sun, 09 Feb 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with tree, inspector dies
सिकरारा। जौनपुर-राय बरेली राजमार्ग पर शनिवार की सुबह पुरवा गांव के पास जौनपुर की तरफ से जा रही एक कार अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार प्रतापगढ़ में नियुक्त एक दरोगा की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गाजीपुर के थाना सादियाबाद के परिसतिया गांव निवासी शेषनाथ सिंह यादव (39) प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना अंतर्गत रोहे (सुवंशा) गांव निवासी शिवम सिंह (27) के साथ कार से जौनपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। लगभग 6 बजे सुबह उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। आस-पास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों को सीएचसी मछलीशहर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने शेषनाथ को मृत घोषित कर दिया जबकि शिवम की हालत गंभीर देख प्रयागराज के एक अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर शिवम के घर वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed