फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrollable truck collides with roadways bus, conductor dies

बेकाबू ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत

Mon, 12 Oct 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck collides with roadways bus, conductor dies
सिकरारा में ट्रक के धक्के से छतिग्रस्त रोडवेज बस। - फोटो : JAUNPUR
सिकरारा। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिकारारा चौराहा के पास रविवार को बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस के कंडक्टर की मौत हो गई। मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार की रात जीरो रोड डिपो की बस गोरखपुर से प्रयागराज के लिए निकली थी। सिकरारा चौराहे पर बस सड़क किनारे खड़ी कर यात्री चाय पी रहे थे। प्रयागराज के शिवकुटी थाना के तेलियरगंज निवासी प्रयागराज शैलेश कुमार श्रीवास्तव (45) बस से नीचे उतरे ही थे कि जौनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया और बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक विजय कीर्ति त्रिपाठी, महताब (4) व रनिया(42) भी घायल हो गए। ट्रक ड्राइवर व खलासी वाहन छोड़ मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने परिचालक शैलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। चालक को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। रोडवेज के एआरएम विजय कुमार ने अस्पताल पहुंच कर दोनों घायलों को 5-5 हजार रुपये की इलाज के लिए सहायता दी। पुलिस ने बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गिट्टी लदे डंफर में शार्ट सर्किट से लगी आग
धर्मापुर। जौनपुर-केराकत मार्ग पर रविवार को अचानक शार्ट सर्किट से गिट्टी लदी डंपर में आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी फेंककर आग बुझाई। पीडब्लूडी का डंपर केराकत से जौनपुर की तरफ सड़क निर्माण के लिए गिट्टी लादकर जा रहा था। धर्मापुर बाजार के पास अचानक केबिन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग तेजी से बढ़ने लगा। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed