फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrollable trailer crushed two friends riding a scooty, one dead

बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत

Mon, 30 Nov 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable trailer crushed two friends riding a scooty, one dead
हादसे में युवक की मौत के बाद भदोही-मड़ियाहूं मार्ग पर जाम लगाते लोग। - फोटो : JAUNPUR
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव में ब्रह्म बाबा मंदिर के पास ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना से गुस्साए लोगों ने भदोही-मड़ियाहूं मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नेवढ़ियां थाना क्षेत्र के नोनारी गांव निवासी दीपक मोदनवाल (30) गांव निवासी अपने दोस्त टिंकू जायसवाल (26) के साथ रविवार की सुबह 11 बजे स्कूटी से किसी काम से मड़ियाहूं जा रहा था। शिवपुर ब्रह्म बाबा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से दीपक मोदनवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टिंकू जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने भदोही-मड़ियाहूं मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब 15 मिनट तक जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मड़ियाहूं कोतवाल हरीनाथ भारती मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा कर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed