फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncle hanged himself before going to nephew's wedding

भतीजे की बरात जाने से पहले चाचा ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 22 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uncle hanged himself before going to nephew's wedding
मुंगराबादशाहपुर। थाना चंदौकी (रामनगर) गांव में भतीजे की शादी की शहनाई बजने से पहले ही शनिवार की रात चाचा ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान रविवार की शाम भतीजे की बरात गमगीन माहौल में निकली। कुल 10 लोग बरात में शामिल हुए।
विज्ञापन

चंदौकी (रामनगर) गांव निवासी इंद्रबहादुर पटेल के पुत्र राजेंद्र पटेल की बरात रविवार की शाम पहाड़ा पट्टी प्रतापगढ़ जानी थी। शनिवार की रात राजेंद्र पटेल के चाचा रामपाल पटेल (45) पुत्र रामकिशोर पटेल ने घर के पीछे नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब सुबह उठे तो रामपाल पटेल को घर पर नहीं पाकर खोजना शुरू किए। इस दौरान उनका शव घर के पीछे नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। खुशी के घर में गम का माहौल हो गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि गमगीन माहौल में तय कार्यक्रम के अनुसार सादगी के साथ भतीजे की बरात निकली। आंखों में आंसू लिए परिजन और रिश्तेदार सहित कुल 10 लोग शामिल हुए। थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि शराब पीने से मना करने पर रामपाल का परिवार में किसी से विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed