फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two youths poisoned a lonely woman after entering her house

दिनेश की हत्या के मामले में 11 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

Fri, 04 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two youths poisoned a lonely woman after entering her house
बदलापुर। थाना क्षेत्र के ढेमा गांव (सुमेरी का पूरा) में बृहस्पतिवार की रात हुई दिनेश चौहान (25) की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर 11 लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन

चौहान बस्ती की एक किशोरी को शौच से लौटते ब्राह्मण बस्ती के कुछ लड़कों ने छींटाकशी की। वहां से गुजर रहे दिनेश चौहान ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बचाव में पहुंचे शेषनारायण चौहान (50) व प्रदीप (38) को भी पीटा। बेहोशी की हालात में दिनेश को घर के सामने एक खेत में फेंक दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शेषनारायण व प्रदीप को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता नन्हकू चौहान की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को धर्मेंद्र दुबे, नन्हे दुबे, अनिल दुबे, राजकुमार दुबे, सिद्धार्थ दुबे, रिशू दुबे, अनुज दुबे, रतनू दुबे, विवेक दुबे, सज्जन सिंह और एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। घटना के बाद सभी आरोपी अपने घरों में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र दुबे की तहरीर पर दिनेश चौहान, प्रदीप चौहान और दिलीप चौहान पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कराने के बाद से ही वह गायब है।
विज्ञापन

टूट गयी नन्हकू के बुढ़ापे की लाठी
बदलापुर। सुमेरी का पुरा ढ़ेमा गांव में लड़की पर छींटाकशी के बाद हुई मारपीट में दिनेश चौहान की मौत से पिता नन्हकू के बुढ़ापे की लाठी टूट गई। मौत को लेकर गांव में जहां कोहराम मच गया है, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इकलौते पुत्र की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। नन्हकू के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। इकलौते पुत्र की मौत से 80 वर्षीय नन्हकू बेसुध पड़े थे। मां कल्ली दिनेश की पांच माह के बच्चे को लेकर कभी बच्चे को निहार रही है तो कभी उसकी पत्नी पूजा को। पत्नी पूजा पर तो मानो पहाड़ सा टूट गया है। वह कभी बेसुध हो जाती तो कभी अपने पति को ढ़ूंढ़ने लगती। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल पूरी तरह गमगीन हो उठा है। ढा0ंढ़स व संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed