फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two youths misbehaved with woman

दो युवकों ने महिला के साथ किया दुराचार

Thu, 23 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two youths misbehaved with woman
मड़हे में सोने गई महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों ने जाते समय उसके कान की बाली और मंगलसूत्र भी छीन ले गए। पीड़िता ने थाने पर इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसे नजर अंदाज कर दिया, जिसके बाद वह एसपी से शिकायत दर्ज कराने मुख्यालय गई। मगर, मुलाकात न होने पाने के कारण उसने जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से सीएम से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार की रात को वह अपने मड़हे के बाहर अलाव ताप रही थी। इसके बाद वह अपने मड़हे में सोने के लिए चली गई। जहां पहले से ही दो युवक मड़हे में छुपे थे। इनमें एक गांव का युवक था। दोनों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह मोफलर से बांध दिया। आरोप है कि बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद जाते समय उसके एक कान की सोने बाली और मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने 112 नम्बर डायल करके पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को थाने पर उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद उसने एसपी से इसकी शिकायत करने पहुंची, जिनसे न मुलाकात होने पर जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह का कहना है कि महिला सुबह आई थी। लेकिन, वह दूसरे मामले को लेकर चर्चा कर रही थी। इसके बाद वह चली गई। यदि वह तहरीर देगी तो उस आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही पुलिस उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed