फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   two youths hanged themselves to death in Jaunpur

जौनपुर में फिर दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 11 Aug 2020 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
two youths hanged themselves to death in Jaunpur
सुजानगंज/करंजाकला। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार की रात दो युवकों ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। सुजानगंज के अलैया गांव में पड़ोस में टीन शेड में युवक का शव लटकता मिला तो सरायख्वाजा के आदमपुर सरहद गांव के पास नीम के पेड़ में गमछे के सहारे अज्ञात युवक का शव लटक रहा था। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। बता दें कि 24 घंटे पहले भी दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

अलैया गांव निवासी विवेक सिंह (32) की सोमवार की रात घर में परिवार के सदस्यों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर वह घर से बाहर चला गया। पूरी रात वह वापस नहीं लौटा। सुबह जब लोग बाहर आए तो पड़ोसी अनिल सिंह के घर के बाहर टीन शेड में लगे पाइप के सहारे विवेक का शव लटक रहा था। थानाध्यक्ष सुजानगंज अजय कुमार सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवेक की पत्नी संध्या देवी, मां मिथिलेश सिंह और पांच साल के बेटे आदर्श का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई प्रमोद सिंह की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। उधर, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तपुर और आदमपुर सरहद के मध्य मंगलवार की सुबह नीम के पेड़ पर एक युवक की लाश गमछे से बने फंदे पर लटकती मिली। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। युवक ने नीले रंग का लोअर और शर्ट पहना हुआ था। उसकी सायकिल भी पेड़ के पास खड़ी थी। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों के माध्यम से शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed