फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   two youths hanged themselves

दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 04 Aug 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
two youths hanged themselves
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली और बरसठी थाना क्षेत्र के कारो गांव में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक का शव घर से दूर बगीचे में पेड़ पर तो दूसरे का उसके कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पाली गांव निवासी सचिन चौहान (26) पुत्र सेवालाल मंगलवार की रात खाना खाकर सो गया था। रात में न जाने कब वह घर से मां की साड़ी लेकर एक किलोमीटर आम के बागीचे में पहुंचकर पेड़ के सहारे साड़ी के फंदे पर झूल गया। बुधवार की सुबह गांव के लोग बगीचे में पहुंचे तो युवक का शव लटकता देख शोर मचाया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर मुन्ना राम धुंसिया मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अपने ननिहाल संत रविदास नगर भदोही जिले के औरंगाबाद में रहता था। वह मंगलवार को ही घर आया था। परिजनों के मुताबिक उसे ऐसा क्यों किया उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल मुन्ना राम का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर बरसठी थाना क्षेत्र के कारो गांव निवासी अजय कुमार (22) पुत्र विजय कुमार मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे गया था। बुधवार की सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो मां उर्मिला बेटे के कमरे में गई। वहां का दृश्य देख वह चीख पड़ी। देखा अजय पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। घटना से घर में कोहराम मच गया। जिस कमरे में वह सोता था उसमें दरवाजा नहीं लगा है। सूचना पर पहुंची बरसठी थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय दो भाइयों में सबसे बड़ा था । उसका छोटा भाई आनंद, मां उर्मिला और पिता विजय का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed