{"_id":"571d12124f1c1b44658b4de7","slug":"two-youth-and-one-adult-die-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग अलग स्थानों पर रविवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई। खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास ट्रक की चपेट मे आ जाने से बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई।
ट्रक मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया। बदलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी विकास यादव (23) पुत्र कालूराम यादव व उसी गांव के अंकुर यादव (24) पुत्र राजेंद्र यादव बाइक से कादीपुर स्थित एक डिग्री कालेज में परीक्षा से संबंधित जानकारी लेने गए थे।
वहां से दोनों लौट रहे थे। रामनगर बाजार के पास पहुंचे थे जहां ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जाहां दोनों की मौत हो गई। जेब से मिले प्रवेश पत्र के अधार पर उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना गी गई।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगरामऊ बाजार स्थित यूनियन बैंक के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मिसरौली निवासी हरिशंकर दुबे (45) रविवार को सुबह पौने आठ बजे किसी को निमंत्रण पत्र देने जा रहे थे।
वह यूनियन बैंक के पास सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान सुल्तानपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आरहे ट्रक की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आस पास के लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि ट्रक का पीछा कर पुलिस ने फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग के पास रोक लिया। चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।