{"_id":"5d56f6de8ebc3e8991787f16","slug":"two-women-going-to-tie-rakhi-die-in-an-accident-jaunpur-news-vns478566491","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बांधने जा रही दो महिलाओं की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बांधने जा रही दो महिलाओं की हादसे में मौत
विज्ञापन

विधायक समेत छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जिले गुरुवार और शुक्रवार को हुए अलग अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि विधायक समेत छह लोग घायल हो गए। महिलाएं राखी बांधने मायके जा रही थी। रास्ते मे ंहादसे का शिकार हो गई।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भरहूपुर गांव की प्रेमादेवी (46) पत्नी निरहू बिन्द गुरुवार को बाइक से भाई को राखी बांधने के लिए मायके जा रही थी। मछलीशहर कस्बे में पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। गम्भीर रुप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लाया गया जहाँ से डॉक्टर ने स्थिति गम्भीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रक समेत चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के गुवापाकड़ गांव निवासी सुशीला प्रजापति (35) पत्नी रामचंद्र प्रजापति गुरुवार को अपने भाई बेचन प्रजापति को राखी बांधने के लिए मायके आई थी। शुक्रवार को भाई के साथ वह बाइक से अपने घर जा रही थी। बिलवाई बाजार के समीप पहुंची थी जहां पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने की चपेट में आ गई। जिसमें दोनों भाई बहन गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार सरोखनपुर गांव निवासी हरिहर सिंह की पुत्री माधुरी देवी (41) रक्षाबंधन के दिन पैदल मुंगरा बादशाहपुर से सरोखनपुर अपने मायके भाई को राखी बांधने जा रही थी। जैसे ही वह गांव के पास पहुंची थी तभी मुंगराबादशाहपुर की ओर जा रहे अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन
धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह गुरुवार को दोपहर धर्मापुर विकासखंड के कलंदरपुर गांव में आंगनवाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण कर लौट रहे थे। रतीपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बोलेरो से विधायक की फार्चुनर गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसमें सवार विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, उनके पीआरओ संतोष कुमार सिंह पिंटू, चालक अरविंद कुमार शुक्ल, गनर भानू सिंह चोटिल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।