फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two were attacked by miscreants who were running away after stealing.

Jaunpur News: चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने दो पर किया हमला

Sun, 17 Dec 2023 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two were attacked by miscreants who were running away after stealing.
शाहगंज। ताखा पश्चिम बाजार स्थित शिवशंकर पान भंडार की गुमटी का रविवार को चार बजे भोर में ताला तोड़कर पिकअप सवार सामान उठा रहे थे। इस दौरान पड़ोस के दुकानदार के जगने पर उस पर हमला कर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद रास्ते में टहल रहे एक व्यक्ति पर भी हमला कर मोबाइल, नकदी और बाइक की चाबी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

ताखा पश्चिम गांव निवासी रमाशंकर पुत्र राधेश्याम की बाजार स्थित शिवशंकर पान भंडार की गुमटी का ताला तोड़कर पिकअप सवार बदमाश सामान निकाल रहे थे। इस दौरान बगल स्थित एक सिलाई की दुकान पर सो रहे शफीक अहमद(65) की नींद खुली तो बदमाशों ने लोहे के राड से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित की चीख सुनकर भीड़ इकट्ठा देख पिकअप सवार चोर करीब पांच हजार का सामान लेकर मौके से चिरैया मोड़ की तरफ भाग गए। इस दौरान ठकठौलिया गांव निवासी परशुराम अग्रहरि चिरैया मोड स्थित किराने की दुकान पर सो रहे थे। नींद खुली तो दुकान के बाहर टहलने निकले थे। ताखा शिवपुर रोड की तरफ पहुंचे तो चोरों ने अकेला पाकर लोहे की राड से उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद चोरों ने मोबाइल के साथ तकरीबन तीन हजार नकदी व जेब में रखी बाइक की चाभी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस बाबत उप निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed