फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two teenage girls bathe pond died in jaunpur mourning prevailed village

Jaunpur News: तालाब में नहाने गईं दो किशोरियों की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद मची चीख-पुकार; गांव में छाया मातम

Thu, 30 May 2024 08:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 30 May 2024 08:47 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर के बुद्धिपुर गांव में हुई इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। हर कोई तालाब की ओर दौड़ पड़ा। परिजन अपनी बेटियों की लाश देख बेसुध हो गए।

विज्ञापन
Two teenage girls bathe pond died in jaunpur mourning prevailed village
परिजनों में मचा कोहराम।

विस्तार

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बुद्धिपुर गांव स्थित तालाब में गुरुवार को दो किशोरियां नहाने गई थी। नहाने के दौरान दोनों डूबने लगीं। गांव की ही एक अन्य किशोरी ने दोनों को डूबता देख शोर मचाया। जब तब लोग मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों किशोरियां डूब चुकी थीं। दो किशोरियों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बुद्धिपुर गांव निवासी रमेश शर्मा की पुत्री आंचल (15) और राज शर्मा की पुत्री सृष्टि (12) घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित तारक नाथ दुबे के तालाब में नहाने गई थीं। नहाते समय आंचल और सृष्टि अचानक गहरे पानी में चली गईं। आंचल ने उसे बचाने के लिए हाथ बढ़ाया। बचाव के प्रयास के दौरान दोनों डूबने लगीं।
विज्ञापन


डूबते समय गांव की ही किशोरी शाहीन पुत्री साबिर शोर मचाने लगी। जब तक ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे, तब तक दोनों पानी में डूब गईं थीं। घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया। आनन-फानन दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed