फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two students injured by stabbing in school bus

स्कूल बस में चाकू मारकर दो छात्रों को किया घायल

Wed, 25 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two students injured by stabbing in school bus
महराजगंज क्षेत्र के उमरी कला गांव में मनबढ़ों द्वारा किए गए तोड़फोड़ व फायरिंग की सूचना पर पहुंच? - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। थाना क्षेत्र के भलुआही गांव के निकट एक स्कूल बस में इंटर के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक मनबढ़ छात्र ने चाकू मार कर दो छात्रों को घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद 20 से 25 की संख्या में लोग आरोपी छात्र के उमरीकला गांव स्थित मकान पर पहुंचे और वहां जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि वहां भीड़ जुटते देख तोड़फोड़ करने वाले फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में शाम की छुट्टी के बाद बस छात्रों को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान किसी बात पर इंटर के छात्रों में कहासुनी हो गई और एक छात्र ने चाकू से वार कर दिया, जिससे विशाल सिंह (15) पुत्र अजय सिंह व नितीश सिंह (17) पुत्र राजेश सिंह निवासी भलुआही घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर छात्र मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने विशाल को जिला अस्पताल भेज दिया जबकि नीतीश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। नीतीश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, घटना से गुस्साए घायल छात्रों के पक्ष के लोग बदलापुर कस्बे के सुभाषनगर स्थित हमलावर छात्र के पिता की दुकान पर पहुंच गए और मारपीट की। इसके बाद उग्र लोग उमरीकला गांव उसे घर पहुंच गए वहां मकान में ताला बंद मिलने पर लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। चारपाई, गमले, शौचालय के दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना के वक्त परिवारवाले दूसरे मकान पर थे। तोड़फोड़ की सूचना पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो तोड़फोड़ कर रहे लोग फायरिंग करते फरार हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महराजगंज अंगद तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे व छानबीन की। उन्होंने फायरिंग से इनकार किया, कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीओ बदलापुर राजेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ित छात्र की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed