फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two SIs of Zafarabad police station could not open pistol properly

जफराबाद थाने के दो एसआई नहीं खोल पाए सही तरीके से पिस्टल

Fri, 28 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two SIs of Zafarabad police station could not open pistol properly
जौनपुर। जिनके कंधों पर जनता की सुरक्षा का बोझ है, जब वे ही सही तरीके से शस्त्र खोल और बंद नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनसे सुरक्षा की उम्मीद करनी बेमानी होगी। इसका नजारा जफराबाद थाने पर बृहस्पतिवार को देखने को मिला, जब थाने पर तैनात दो एसआई खुद पिस्टल नहीं खोल पाए, जिसके बाद एएसपी नगर डा. संजय कुमार ने एसओ को दोनों एसआई को प्रशिक्षित करने सहित मिले कमियों को सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार ने जफराबाद थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान वे थाने में महिला कांस्टेबल सोनी पटेल को राइफल को खोलने का निर्देश दिया, जिसके बाद महिला कांस्टेबल सोनी पटेल ने तुरंत राइफल को सही ढंग से खोल दिया, जिस पर एएसपी ने खुशी जताते हुए पुरस्कार देने की बात कही। इसके बाद एसआई राजीव कुमार मल्ल व मंसाराम को पिस्टल खोलने का निर्देश दिया, लेकिन दोनों लोग सही ढंग से पिस्टल नहीं खोल पाए, जिस पर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह को दोनों एसआई को प्रशिक्षित करने का अदेश दिया। उसके बाद वे कार्यालय पर लगे बोर्ड में हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान स्थिति का विवरण सहीं नहीं पाया, जिस पर नाराजगी जताते हुुए तत्काल दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद वे महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक रजिस्टर को देखा। इस दौरान आगंतुक रजिस्टर में मोबाइल नंबरों को मिलवाया। कई मोबाइल नंबर बंद मिले। उन्होंने मोबाइल नंबरों को जांचने के बाद अंकित करलने का निर्देश दिया। उसके बाद मेस, बैरक आदि की जांच की। अंत में एसओ को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed