फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two sides clashed in old enmity in jaunpur firing in front of police two injured,

Jaunpur News: पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, पुलिस के सामने तड़तड़ाई गोलियां, दो घायल

Sat, 30 Jul 2022 02:51 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Jul 2022 02:51 PM IST
सार

जौनपुर जिले के परमानंदपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष गोलीबारी करने लगे। इससे पहले दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसमें दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Two sides clashed in old enmity in jaunpur firing in front of police two injured,
जौनपुर के परमानंदपुर गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के परमानंदपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष गोलीबारी करने लगे। इससे पहले दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने गोलीबारी की घटना से इंकार किया है। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात है।

विज्ञापन


केराकत कोतवाली क्षेत्र के ऊसरपुर गांव निवासी आनंद सागर दूध कारोबारी है। वह शनिवार सुबह कारोबार के सिलसिले में घर से बाइक से निकला तो रास्ते में लाठी-डंडे से लैस छह लोगों को देखा। खतरे को भांप कर वह बाइक छोड़कर उल्टे पैर भागा। रास्ते में खड़े लोगों ने बाइक में तोड़फोड़ की। बाइक पर लदे दूध से भरे केन को पलट दिया।
विज्ञापन


आनंद सागर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनंद को आरोपियों का घर दिखाने को कहा। इसके बाद आनंद कर करीब 20 लोगों और पुलिस के साथ आरोपी धीरज यादव के घर परमानंदपुर गांव पंहुचा। आरोप है कि आनंद के लोगों ने पुलिस के सामने ही धीरज को मारने के लिए दौड़ा लिया। उसके पिता सतई यादव को मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज के समर्थन में ग्रामीण एकजुट हो गए और आनंद व उसके साथ आए लोगों दौड़ा लिया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से गोलीबारी होने लगी और पुलिस मौके से खिसक गई। बवाल की सूचना पर के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा मौके पर पहुंचे।

मारपीट में घायल आनंद सागर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस को मौके से खोखा मिला है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। गोली चलने की बात अफवाह है। लाठी-डंडे से मारपीट हुई है। मामले में जांचकर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed