फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two prize crooks involved in robbery at petrol pump arrested

पेट्रोल पंप पर डकैती में शामिल दो इनामी बदमाश गिरफ्तार....

Mon, 07 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two prize crooks involved in robbery at petrol pump arrested
महराजगंज के धनदेई पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हुई डकैती के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। एसटीएफ लखनऊ की मदद से महराजगंज और सिंगरामऊ थाने की संयुक्त पुलिस टीम को हरिहरपुर नहर के पास से यह सफलता मिली। वारदात में शामिल एक बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। दूसरे बदमाश को एसटीएफ ने रविवार को लखनऊ में दबोचा था। अब सिर्फ एक बदमाश की गिरफ्तारी शेष है।
विज्ञापन

महराजगंज के धनदेई पेट्रोल पंप पर 14 मई को दिनदहाड़े दो बाइक से आए पांच बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मियों को असलहे से आतंकित कर उनके पास मौजूद रुपये से भरा बैग लूट लिया था। एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह समेत कई अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया था। बदलापुर सीओ के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गई थी। घटना में शामिल एक बदमाश अनिल पाल को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर उसके चार अन्य साथियों की पहचान हुई है। पुलिस ने उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को एसटीएफ ने लखनऊ के विभूतिखंड से एक बदमाश विश्वजीत उर्फ जीतू जायसवाल को गिरफ्तार किया था। सोमवार को हरिहरपुर नहर पुलिया के पास से सिंगरामऊ और महराजगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने एसटीएफ के साथ मिलकर वारदात में शामिल चंदन जायसवाल निवासी तुरकौली थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ और बालजीत यादव उर्फ विधायक निवासी सोनावा थाना चांदा जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, चोरी की बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद हुआ। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल श्याम यादव अभी भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसपी ने बताया कि बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर डकैती में जिस बाइक का इस्तेमाल किया था वह चोरी की थी। इसे चंदन ने सिंगरामऊ से चुराया । वह पहले भी लूट-चोरी के मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed