फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two pharmacists arrested for getting government medicine from private medical store

प्राइवेट मेडिकल स्टोर से सरकारी दवा मिलने के मामले में दो फार्मासिस्ट गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two pharmacists arrested for getting government medicine from private medical store
करंजाकला। सिद्दीकपुर स्थित प्राइवेट मेडिकल स्टोर से सरकारी दवाइयां बरामद किए जाने के मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी दो फार्मासिस्टों केे गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के साथ ही एक अन्य फार्मासिस्ट को छह सितंबर को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निलंबित किया था। दोनों गिरफ्तारी से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। दोनों केे छोड़ाने के लिए संगठन के लोग तमाम तरह के हथकंडे अपनाते रहे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सरकारी दवाइयों को प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर भेजने के मामले की जांच हुई थी। जांच में मिली साक्ष्य के आधार पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उसी मामले में शुक्रवार की रात में फार्मासिस्टों के आवास पर छापा मारकर अखिलेश कुमार उपाध्याय व संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वीरेंद्र कुमार मौर्या फरार बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया चार जून को एसडीएम की छापामारी में मेडिकल स्टोर से पकड़ी गई सरकारी दवाइयों के मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जून के महीने में सिद्दीकपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर और मकान में छापा की कार्रवाई की गई थी। उस समय भारी मात्रा में मिली दवाइयों पर जिला अस्पताल मार्का (मुहर) लगी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के बाद तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जांच कर रहे थे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी। रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने तीन फार्मासिस्टों संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र मौर्य और अखिलेश कुमार उपाध्याय के निलंबन की संस्तुति करते हुए जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके शर्मा की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed