फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two people including a woman died after being hit by a train

Jaunpur News: ट्रेन से कटकर महिला समेत दो लोगों की मौत

Tue, 06 Aug 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman died after being hit by a train
जौनपुर। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। आरपीएफ व पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शाहगंज: क्षेत्र के मजडीहां रेलवे फाटक समीप रात गेट संख्या 59 एसपी के पास रेलवे पटरी पार कर करते समय मोलनापुर गांव निवासी इजहार (73) की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया की आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुंगराबादशाहपुर: वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखंड पर सोमवार को सुबह साढ़े छः बजे वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद महिला की पहचान कलावती देवी (60) पत्नी शीतला प्रसाद यादव निवासी गोधुआ के रूप में हुई । थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि सुबह इंटरसिटी ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed