फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two people died due to lightning in jaunpur young man killed his cousin

Jaunpur: बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, युवक ने डंडे से मारकर चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट

Sun, 23 Apr 2023 11:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Apr 2023 11:11 PM IST
सार

जौनपुर के रामगढ़ गांव में रविवार को बिजली गिरने से एक महिला व एक वृद्ध की घटनास्थल पर मौत हो गई। भटौली (जहरुद्दीनपुर) गांव में रविवार शाम गेहूं की मड़ाई के दौरान चचेरे भाई ने डंडा मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Two people died due to lightning in jaunpur young man killed his cousin
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जौनपुर के रामगढ़ गांव में रविवार को बिजली गिरने से एक महिला व एक वृद्ध की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी संतू राम (65) व जीरा देवी (45) बकरी चरा रहे थे। इस दौरान हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। दोनों सुरक्षित स्थान पर जा रहे थी। इसी बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


युवक ने की चचेरे भाई की हत्या
सरपतहां थाना क्षेत्र के भटौली (जहरुद्दीनपुर) गांव में रविवार शाम गेहूं की मड़ाई के दौरान चचेरे भाई ने डंडा मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कवायद में पुलिस जुटी थी।
विज्ञापन


भटौली निवासी रविंद्र पाल (37) पुत्र धर्मराज अपने चचेरे भाई के साथ शाम को गेहूं के फसल की थ्रेसर के सहारे मड़ाई कर रहा था। इस दौरान सायं करीब पांच बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी होने लगी। आरोप है कि चचेरे भाई ने रविंद्र पाल के सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे वह मौके पर अचेत होकर गिर गिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा, मंदिर में कराई शादी

फौरन चचेरे भाई ने बोलेरो से उसे उपचार के लिए शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रविंद्र पाल के शव को लेकर उसके घर के सामने बोलेरो में ही छोड़कर भाग गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बोलेरो व शव को थाने पर ले आई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज चोब सिंह व थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए। इस बाबत थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों चचेरे भाई थे। गेहूं की थ्रेसर से मड़ाई के चचेरे भाई ने किसी बात को लेकर विकास के सिर में डंडे से मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मां देवमती की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed