{"_id":"6445485f36fa4276c406095c","slug":"lover-reached-to-meet-girlfriend-in-night-villagers-caught-and-married-in-temple-2023-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा, मंदिर में कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ा, मंदिर में कराई शादी
Sun, 23 Apr 2023 08:31 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 23 Apr 2023 08:31 PM IST
सार
जौनपुर के एक गांव में प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी की मनोकामना पूरी हो गई। ग्रामीणों ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ कर मंदिर में शादी करवा दी।
विज्ञापन
युवती की मांग में युवक ने भरा सिंदूर
- फोटो : फाइल
विस्तार
जौनपुर जिले के एक गांव में युवती को बाहरी युवक के साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस के सामने दोनों ने तीन साल से प्रेम प्रसंग चलने की बात कबूल की। प्रेमिका ने प्रेमी पर विवाह न करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आपस में सहमति बनाकर मंदिर में दोनों का विवाह कर दिया।
विज्ञापन
जफराबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती के चाची का मायका गाजीपुर जिले में है। उसकी चाची के गांव के बगल का एक युवक अक्सर आता-जाता था। इस दौरान युवक का युवती से प्रेम संबंध हो गया है। प्रेमी शनिवार की रात प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। जब दोनों एक-दूसरे के साथ थे, तभी गांवों वालों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों को जरफराबाद थाने ले गए। पुलिस के सामने प्रेमिका ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने मना किया। इसके बाद प्रेमिका मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ गई। कुछ देर बाद युवक के परिजन भी थाने पहुंच गए। दोनों के परिजन उनकी शादी कराने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: यूपी को जल्द मिलने लगेगी 660 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली, ओबरा-सी की पहली इकाई से टेस्ट लाइट अप सफल
अगले दिन रविवार की सुबह मैहर देवी मंदिर, परमानतपुर में दोनों का विवाह करा दिया गया। जफराबाद थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। अगर युवती तहरीर देती तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाती।