{"_id":"632ca08747e04212555ed9f8","slug":"two-people-died-due-to-electrocution-jaunpur-news-vns675605981","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत
विज्ञापन
दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की सुबह करंट में चपेट में आने से एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटनाएं मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के किल्लापुर तरहठी और केकराकत थाना क्षेत्र के सोहनी गांव में हुई।
मुंगराबादशाहपुर: किल्लापुर तरहठी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया। वह स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र था। गांव निवासी अंकित तिवारी (18) पुत्र शिव प्रकाश तिवारी गांव में ही अपने एक परिचित के यहां किसी काम से जा रहा था। रास्ते मे ही फोन पर किसी से बात करने लगा। बात करते करते वह परिचित के घर के पास पहुंच गया। वहीं पर खंभे से होकर घर तक खींचे गए तार को हाथ से छू दिया। तार कहीं कटा था इस लिए उसे करंट लग गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थानागद्दी: केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहनी में बिजली का कनेक्शन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोहनी के पुरवा बनमें निवासी गुलाब यादव(50 ) घर के बिजली का कनेक्शन स्वयं जोड़ रहे थे। उसी समय अचानक करंट की चपेट में आ गए। जब तक लोगों को घटना की जानकारी हाती तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।