फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two people arrested for making fake residence certificate

फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनाने गए दो लोग गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested for making fake residence certificate
शाहगंज। फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाने के आरोपी को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया। मामला अमेठी जनपद में एक फर्जी रजिस्ट्री से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जो कि सत्ता से जुड़े नेता की पत्नी के नाम हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर कस्बा लेखपाल राकेश यादव के पास दो लोग पहुंचे और नगर के पुरानी बाजार के पते पर निवास प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने को लेकर दबाव बनाने लगे। निवास प्रमाण पत्र बनवाने की भनक कुछ लोगों को हुई तो लेखपाल को आगाह किया। जिसपर लेखपाल ने पुरानी बाजार में आवेदक की उपस्थिति को लेकर जांच भी कर ली थी। जिसमें उसके बताए गए पते प र निवास न होने की पुष्टि हुई। आरोपी लेखपाल के यहां रिपोर्ट लगवाने के लिए दबाव बनाने लगे। इस बीच आपत्ति जताने वाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी तो प्रकरण लेखपाल राकेश यादव ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के पास लेकर पहुंच गए। यहां पर एसडीएम ने फर्जी रिपोर्ट लगवाने के लिए दबाव बनाने वाले दोनों को कोतवाली पुलिस को हिरासत में लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि अमेठी जनपद के तेलवा जगदीशपुर स्थित एक बीघा भूमि को फर्जी तरीके से सत्ता से जुड़े एक नेता ने अपने पत्नी के नाम करा लिया है। जिस पर जानकारी होने पर विधवा ने अमेठी जनपद के डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। मामले की जांच चल रही है। इस बीच उक्त रजिस्ट्री के गवाह जो कि नेता के करीबी है। विधवा के नाम पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शाहगंज कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले के पते पर आवेदन कर दिया। अब दबाव बनाने के दौरान एसडीएम के निर्देश पर दोनों हिरासत में ले लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed