फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two passports made with different names and birth dates, FIR registered ...

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इंकलाब की जीत : अखिलेश

Sun, 26 Jul 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two passports made with different names and birth dates, FIR registered ...
आलम बदी आजमी के परिजनों से मुलाकात करते अ​खिलेश यादव । संवाद
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर कुर्मी टोला स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा कि यह युवाओं की पहली बड़ी जीत है, यह इंकलाब की जीत है। यह छात्रों के आंदोलन की सफलता है कि उन्होंने अपने आंदोलन से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को झुकाया है।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिस सोशल मीडिया पर सरकार के लोग झूठ फैलाते थे, उसका इस्तेमाल कर युवाओं ने आंदोलन को देशव्यापी बनाया। आज जब यह खबर आई तो उसने युवाओं में ऊर्जा भर दी। उन्होंने कहा कि यह जिद क्यों, आखिर जब यही फैसला करना था तो छात्रों को बुलाते उनसे बात करते और इस कदम को उठाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब क्यों, जब छात्रों की जान गई है। सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि पेपर लीक हुआ है। इतना ही नहीं, आपको कैमरा टेढ़ा करके भाषण देना पड़ा।
सिर्फ एक बार नहीं, दो बार देना पड़ा क्योंकि नई पीढ़ी के लोग रात के आठ बजे भाषण दिए, जबकि भाषण दिन में होते हैं। यह नई पीढ़ी के लोग हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी युवाओं, छात्रों और किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने 2027 के लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा बदलाव के लिए मतदान करने का दावा किया।
अयोध्या राममंदिर में चढ़ावा चोरी पर अखिलेश यादव ने कहा कि दानपात्र में चोरी महापाप है। हमारा मानना है कि लखनऊ वाली एसआईटी ने छोटा खुलासा किया और बड़ी एसआईटी बड़ा खुलासा करेगी। इस मामले में एक टिन्नू यादव का नाम आया था। लेकिन कभी भी उससे हमारी बात नहीं हुई। बीजेपी झूठ फैलाती है। बीजेपी जो पैसे देकर झूठ फैलाती थी, युवाओं ने उसका सच सामने ला दिया है। 2027 में अगर हमारी सरकार बनी तो हम महिला आरक्षण को लागू करेंगे।
किसी परीक्षा का पेपर लीक न हो, यह आंदोलन सबक है : अखिलेश यादव ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की जरूरत बताई। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों के विलय और सरकारी स्कूलों की खराब स्थिति पर चिंता जताई। आधुनिक शिक्षा की कमी को भी गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), इंटरनेट और नई तकनीक के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने की वकालत की। उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा और रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के पेपर लीक न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाने होंगे। कानून अपनी जगह है, लेकिन पेपर लीक रोकना सबसे महत्वपूर्ण है। यह आंदोलन सबक है कि किसी परीक्षा का पेपर लीक न हो। भाजपा के लोग नकारात्मक राजनीति पर धन खर्च करते थे लेकिन, नई पीढ़ी के युवाओं ने ऐसे-ऐसे नारे बनाए कि सोशल मीडिया के माध्यम से आंदोलन खड़ा किया, जिसमें युवा जुड़ते गए। इससे सभी राजनीतिक दलों को सबक लेना चाहिए। अलिखेश यादव ने कहा कि परिवार से मिला हूं, जिन बच्चियों ने सुसाइड किया है, सरकार परिवार से चलती है, अहंकार से नहीं चलती।

हमें उम्मीद है कि सरकार उनके लिए करेगी। हमें पूरा विश्वास है जनता ने विकास देखा है और लोग इसे देखते हुए 2027 में चुनाव करेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बना लेकिन जैसा बनना था वैसा नहीं बना। इसके किनारे न उद्योग लगे, न रोजगार की व्यवस्था हुई, न ही मंडियां बसीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed