{"_id":"5ef78ca78ebc3e433759119e","slug":"two-miscreants-who-are-absconding-in-the-robbery-case-arrested-jaunpur-news-vns5326373132","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में फरार चल रहे दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मामले में फरार चल रहे दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के निजमापुर गांव के समीप बीते 12 जून को मोटरसाइकिल, मोबाइल व नगदी लूट की घटना को अंजाम देने वाले फरार चल रहे तीन बदमाशों में से दो को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि तीन बदमाश पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
निजमापुर गांव के समीप बीते 12 जून की मध्य रात्रि को दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी मो. अकरम से असलहे के बल पर तीन हजार नगदी सहित उसकी बाइक व मोबाइल लूट लिया था। जिसमें तत्कालीन कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने चोरी का मामला दर्ज किया था। घटना को लेकर कोतवाली पुलिस बदमाशों की तलाश जुटी। पुलिस ने छानबीन के बाद छह बदमाशों को चिंहित किया। जिनमें से तीन बदमाश अंकुर पांडेय निवासी खालिसपुर थाना मालीपुर जनपद अंबेडकर नगर, सूरज यादव निवासी अरंद कोतवाली शाहगंज व यशबीर सिंह निवासी सुरिस थाना शाहगंज को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि फरार चल रहे तीन आरोपियों में से रवि यादव पुत्र परशुराम निवासी छज्जो पट्टी थाना पवई आजमगढ़ व अभय पुत्र राकेश सिंह निवासी गुवांवा जमालपुर थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकर नगर को लूट की मोबाइल के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों बदमाश को जेल भेज दिया। जबकि एक बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।