फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two miscreants snatched a woman's purse and fled from a moving train, one arrested

Jaunpur News: महिला का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से भागे दो बदमाश, एक गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants snatched a woman's purse and fled from a moving train, one arrested
जफराबाद। क्षेत्र के नाथुपुर गांव के पास रविवार की भोर में चलती ट्रेन से महिला का पर्स छीन कर भाग रहे एक बदमाश को आरपीएफ के जवान व रेलवे के एक पॉइंट मैन ने दबोच लिया। दो बदमाश भाग निकले। पुलिस के अनुसार कर्नाटक के नवलकुंद थाना क्षेत्र के तिरलापुर गांव निवासी वेंकटेश रेड्डी अपनी पत्नी रत्ना रेड्डी के साथ अयोध्या से भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन करने आये थे। दर्शन करने के बाद रविवार की रात को दंपती लखनऊ छपरा एक्सप्रेस से वाराणसी जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही जफराबाद स्टेशन के नजदीक नाथुपुर गांव के पास पहुंची। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार कम हो गई। उसी समय वेंकटेश रेड्डी अपनी पत्नी के साथ बाथरूम आये थे। उनकी पत्नी बाथरूम के बाहर खड़ी थीं। तीन बदमाशों में से एक महिला का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया। इस दौरान किसी ने चेन पुलिंग कर दी। मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवान उमाशंकर तत्काल बदमाश के पीछे लग गए। उनके साथ वहां काम कर रहे पॉइंट मैन फकरे आलम मदद में दौड़े तो बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया। इसके बाद एक बदमाश को पकड़ लिया गया जबकि दो भाग हो गए। जफराबाद थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि घटना में पकड़े गए बदमाश लाल मोहम्मद पुत्र आदिल निवासी नेवादा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाग दो बदमाशों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed