फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two miscreants arrested in police encounter, one shot in the leg

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Mon, 25 Dec 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in police encounter, one shot in the leg
मछलीशहर। मछलीशहर थाना के कोटवा बरवा नदी पुलिया के पास रविवार रात मछलीशहर व सिकरारा पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाशों के पास से नशीला पाउडर, तमंचा, कारतूस, चोरी की 12 मोबाइल व एक बोलेरो बरामद की गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष मछलीशहर यजुवेंद्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष सिकरारा राजाराम द्विवेदी अपनी टीम के साथ मछलीशहर के ताजुद्दीनपुर में बक्शा में सराफा व्यवसायी लूट व हत्या से संबंधित अपराधियों की तलाश व सुरागरसी में लगे थे। मछलीशहर के उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव भी टीम के साथ कुंवरपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो पुलिस को चेकिंग करता देख तेजी से मछलीशहर की ओर गई। उन्होंने बदमाश होने के शक पर थानाध्यक्ष मछलीशहर को फोन से सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देखकर बदमाश अपनी गाड़ी को बसहटा जाने वाली रोड पर मोड़कर भागने लगे, पुलिया से करीब 500 मीटर बसहटा जाने वाली रोड पर बायी तरफ टूटा फूटा रास्ता होने के कारण एक बड़े गड्ढे में बोलेरो फंस गई। उसमें सवार दोनों बदमाश बोलेरो वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस को पीछा करता देख उनको जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा, फिर भी बदमाश भागते रहे और पुलिस को लक्ष्य बनाकर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश राजू जायसवाल निवासी करसड़ा थाना कछवा जिला मिर्जापुर के बाएं पैर में गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक मिस कारतूस सभी 315 बोर, एक पीली पाॅलिथीन में संदिग्ध सफेद पाउडर बरामद हुआ। दो मोबाइल व जहरखुरानी से प्राप्त 1850 रुपये बरामद हुए। भाग रहे दूसरे बदमाश आशीष जायसवाल निवासी हबुसा मोड़ थाना सरायइनायत जिला प्रयागराज को भी पकड़ लिया गया। इसके कब्जे से एक पाॅलिथीन में संदिग्ध सफेद पाउडर, दो मोबाइल, जहरखुरानी से प्राप्त 1180 रुपये बरामद हुआ। बदमाशों के बोलेरो वाहन को चेक करने पर उसमें विभिन्न कंपनियों के कुल 8 चोरी की मोबाइल बरामद हुए। बदमाशों ने नौ नवंबर 2023 को जंघई पड़ाव मछलीशहर पर भी एक व्यक्ति को जहरखुरानी का शिकार बनाकर उसके सामान की चोरी की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार शातिर बदमाश राजू जायसवाल पर वाराणसी, प्रयागराज में विभिन्न धाराओं में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed