फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two laborers cleaning the highway died, three injured due to DCM push

Jaunpur News: डीसीएम के धक्के से हाईवे पर सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two laborers cleaning the highway died, three injured due to DCM push
जलालपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर के पास वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर सोमवार की शाम डीसीएम के धक्के से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। हादसे में मृतक व घायल सभी वाराणसी के हैं। घटना के समय सभी मजदूर हाईवे की सफाई कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन



वाराणसी की संस्था सोना कंस्ट्रक्शन जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर में वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर सड़क की सफाई करा रही है। अधिकतर श्रमिक वाराणसी के हैं। सोमवार की शाम हाईवे की सफाई कर रहे श्रमिकों को वाराणसी की तरफ से आ रहे मालवाहक वाहन ने धक्का मार दिया। इसमें वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय गांव के पांच मजदूर शंकर(50) पुत्र स्व. रामजीत, फौजदार(45) पुत्र भुलई, हीरावती(45), रामचंद्र(45) पुत्र शिवनाथ, आशा(37) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की इमरजेंसी सेवा गाड़ी 1033 ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी लेकर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शंकर, फौजदार को मृत घोषित कर दिया। वहीं हीरावती व रामचंद्र का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद आस-पास के लोगों ने डीसीएम व चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जलालपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि घटना में वाराणसी के दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। परिजनों को सूचित कर दिया गया। पकड़े गए वाहन व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed