फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two killed, one woman injured due to lightning

Jaunpur News: बिजली गिरने से दो की मौत, एक महिला घायल

Mon, 08 Jul 2024 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one woman injured due to lightning
जिले में रविवार को जगह-जगह गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान शाहगंज क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के तीन लोग खेत में धान की रोपाई करते समय बिजली की चपेट में आ गए। इसमें दो युवकों की मौत हो गई और महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

नगर के छिडवां भांदी मोहल्ला निवासी गौतम राजभर पुत्र बिंदू राजभर रविवार की शाम तकरीबन तीन बजे अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान हुई तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक गौतम की दो वर्ष पूर्व आजमगढ़ जनपद के मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के बर्रे गांव निवासी लालमनी राजभर की पुत्री सरीला से शादी हुई थी। उसका एक दस माह का पुत्र शिवांश है। गौतम दो भाइयों में सबसे बड़ा था और राजगीर का काम कर भरण पोषण में अपने पिता का हाथ बटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शाहगंज के अर्गूपुर खुर्द गांव में अपने खेत में मां- बेटे धान की रोपाई कर रहे थे। रविवार की शाम बिजली गिरने से बेट की मौके पर ही मौत हो गई और मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्षेत्र के अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी सूरज (16) पुत्र बृजेश व उसकी मां संगीता देवी (45) पत्नी बृजेश रविवार की शाम तीन बजे अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से सूरज की मौके पर मौत हो गई। वहीं संगीता की हालत गंभीर देखकर परिवार के लोगों ने एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed