फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two died and one burnt due to lightning, houses collapsed at many places

Jaunpur News: बिजली की चपेट में आने से दो की मौत व एक झुलसा, कई जगहों पर मकान ढहे

Sun, 29 Sep 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two died and one burnt due to lightning, houses collapsed at many places
जौनपुर। जिले में शुक्रवार रात तेज बारिश के बाद बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक झुलस गया। मौत की घटनाएं महराजगंज व बरसठी क्षेत्र में हुई। इस दौरान कई जगहों पर जहां मकान धराशायी हो गए तो कई मवेशियों की जान चली गई।
विज्ञापन

महराजगंज : सवसा गांव के अशोक सरोज की पत्नी गीता सरोज(42) कच्ची दीवार से बने छप्पर के घर में सो रही थी। वहीं बगल में तीसरा बेटा भी दूसरी चारपाई पर सो रहा था। रात्रि में तेज बारिश के साथ जब जोर से कड़कने की जोर से आवाज के साथ बिजली गिरी उसकी चपेट में आने से गीता मौके पर ही मौत हो गई। चारपाई पर सो रहा बेटा लवकुश(20) भी बुरी तरह से झुलस गया। बिजली की आवाज सुनकर गीता की बेटी अंतिमा जब छप्पर में आई देखा कि मां की माैत हो चुकी थी। लवकुश को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर राजस्व टीम व थानाध्यक्ष ओपी पांडेय टीम के साथ कानूनी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन


बरसठी : हरद्वारी गांव में शनिवार शाम को सूर्यबली पाल(70) मवेशी को बसुही नदी के पास मंदिर पर चराने गए थे। तभी बारिश व तेज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे चरवाहे ने घटना की सूचना परिजनों को दी। वहीं शिवापार के राजेंद्र यादव के घर पर बिजली गिरने से जहां छत से सटे पिछले हिस्से की दीवार टूट गई। टिनशेड में बंधी भैंस मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर : मुंगराबादशाहपुर के चेरापुर तरहठी गांव में रामसुमेर यादव भारी बारिश से कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर दो भैंसों की मृत्यु हो गई।

बरईपार : हनुमान मंदिर में आकाशीय बिजली गिरने से लगा इनवर्टर व बैटरी फट गई। वहीं क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक घरों व चौराहे पर स्थित आधा दर्जन दुकानों स्टेपलाइजर, स्विच बोर्ड सहित बिजली के उपकरण जल गए।

सिकरारा : सिकरारा बरईपार रोड पर शेरवा बाजार में सड़क के किनारे खड़े पुराना विशालकाय पेड़ गिर गया। यातायात बाधित हो गया व पेड़ की जद में आने से उधर लगे पांच बिजली के खंभे व उसमें लगा केबिल क्षति ग्रस्त हो गया। सिरकोनी क्षेत्र के बीबीपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान अमरनाथ यादव के गाय की मौत हो गई। वहीँ गाय के पास खेल रहा बालक बाल-बाल बच गया।

मीरगंज : करियांव मीरगंज बाजार में शुक्रवार की देर रात शुरू हुई जमकर बारिश के दौरान रात अशोक उमर वैश्य में एक ईट चिमनी पर आकाशीय बिजली गिरने से चिमनी दो हिस्सा में चिटक गई। दो मजदूर बाल बाल बाल बच गए।

सुजानगंज : सराय केवट गांव में बीती रात्रि आकाशीय बिजली गिरने से लक्ष्मी नारायण मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। इसी प्रकार प्राथमिक बेलवार के बाउंड्री वॉल-पे लगे गेट का पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। बेलवार गांव निवासी अशोक पटेल के घर का फ्रिज, मीटर बॉक्स आदि जल गए।

शाहगंज : सबरहद उजरौटी गांव निवासी इंद्रेश राजभर व रसूल पुर गांव निवासी मित्तन, संगीता व रामनेत व ताखा पूरब गांव निवासी जोगिंदर का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। सुबह में परिवार के लोग जगे हुए थे। जिसकी वजह से कोई जन हानि नहीं हुई। जिससे गृहस्थी का सामान बरबाद हो गया।

बदलापुर क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में शुक्रवार की रात लालचंद्र सरोज की आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। जफराबाद : थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में अमरनाथ यादव के घर आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई।


आकाशीय बिजली से दुर्गा देवी मंदिर का गुंबद टूटा

जौनपुर। खुटहन के उसरौली शहाबुद्दीनपुर गांव स्थित दुर्गा देवी मंदिर के पुजारी लक्ष्मी शंकर मिश्र ने बताया कि देर रात बिजली गिरने से मंदिर का आधा गुंबद ढह गया। रुस्तमपुर गांव में पांच दशक पुराना विशाल पीपल का पेड़ सुशील तिवारी के मकान की छत पर गिर गया। इसी तरह हैदरपुर गांव में राजकुमारी देवी का कच्चा मकान, रामप्रकाश यादव, भारत गौतम व रामबचन का कच्चा मकान बरसात के चलते ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed