फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two cattle smugglers arrested in encounter, one shot in the leg, one criminal arrested

Jaunpur News: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली,एक बदमाश गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers arrested in encounter, one shot in the leg, one criminal arrested
धर्मापुर/गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुइली तिराहे के पास शनिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े गए दोनों तस्कराें के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में गौराबादशाहपुर, खेतासराय व केराकत की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने मौके से एक पिकअप, चार गोवंशीय पशु, दो देसी तमंचा, खोखा, दो कारतूस 315 बोर बरामद किया। दोनों बदमाशों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर के भुइली तिराहे पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर चंदन राय व थानाध्यक्ष खेतासराय त्रिवेणी सिंह अपने टीम के साथ सघन वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गोवंशीय पशुओं को लेकर जाता एक वाहन भुइली गोदाम से गोड़हरा पुल की तरफ जाता दिखाई दिया। मौजूद दोनों टीम ने पिकअप को टार्च की रोशनी से रोका तो पिकअप चालक पुलिस वालों पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए गोड़हरा पुल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने भुइली गांगीघाट से पहले पहुंचकर पिकअप को आगे से घेर लिया। इसी बीच गौराबादशाहपुर व खेतासराय की पुलिस टीम भुइली गोदाम की तरफ से मौके पर पहुंच गई। खुद को घिरता देख गांगी घाट की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग पर पिकअप वाहन को उतारने की कोशिश की लेकिन पिकअप फंस गई। इतने में केराकत के प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव अपनी टीम के साथ आ गए। इस पर पिकअप सवार तीन बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए पैदल भागने लगे। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर व खेतासराय ने जवाबी फायर किया। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल होकर गिर पड़े। जबकि एक बदमाश बबलू यादव निवासी केराकत भाग गया। आशीष राय निवासी मुर्तजाबाद थाना केराकत व तहजीब निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तहजीब अहमद पर खेतासराय व गौराबादशाहपुर थाने में सात व आशीष राय पर एक मुकदमा गौराबादशाहपुर में दर्ज है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना के भुइली तिराहे के पास पशु तस्कर पिकअप से कुछ पशुओं को ले जा रहे थे। पुलिस टीम के रोकने पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करते हुए फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, एक फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।-गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी, केराकत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed