फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two blocks selected in Chief Minister's Fellowship Program

मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम में दो ब्लाक चयनित

Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two blocks selected in Chief Minister's Fellowship Program
मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड में जनपद के दो ब्लाक मछलीशहर और रामपुर को चयनित किया गया है। यहां केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का मूल्यांकन करने के लिए शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। यह कार्य शोधार्थियों द्वारा उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए किया जाएगा। इस कार्य को प्रभावी रुप से करने के लिए योजनाओं का सर्वेक्षण, अध्ययन, प्राथमिक आंकड़ों का संकलन एवं अनुश्रवण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

शोधार्थियों द्वारा योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निराकरण और योजनाओं का पात्रों को लाभ पहुंचाने के सुझाव भी दिए जाएंगे। इसके अलावा शोधार्थियों द्वारा योजना से संबंधित नीति निर्धारण योजना संरचना एवं योजना के कार्यान्वयन से सं बंधित कार्यों में भी शामिल किया जाएगा। इस योजना के तहत कृषि, ग्रामीण विकास, पंजायती राज संवर्धन क्षेत्र, वन, पर्यावरण और जलवायु, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं कौशल विकास, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति आदि के क्षेत्र में शोध करने वाले 40 साल तक के शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। शोधार्थियों को टैबलेट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा पारिश्रमिक के तौर पर 30 हजार और भ्रमण करने के लिए हर माह 10 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं को सरकार के साथ नीति, प्रबंधन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता का विशिष्ट अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के चयनित 100 आकांक्षात्मक विकास खंड में जनपद के विकास खंड रामपुर एवं मछलीशहर चयनित हैं। फेलोशिप कार्यक्रम के लिए पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर एवं आस-पास के जिले में अध्ययनरत इच्छुक प्रतिभावान छात्र-छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट planning.up.nic.in तथा CMIS portal पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आकांक्षात्मक विकास वाले ब्लाक
जौनपुर- रामपुर, मछलीशहर
भदोही-औराई
बलिया- बांसडीह, चिलकहर, गरवार, हनुमानगंज, मनियर, पंदह, रसड़ा, सोहांव,
गाजीपुर-देवकली, मरदाह, रेवतीपुर, सादात, बाराछवार, बिरनो,
मिर्जापुर-हलिया, मरिहन (पटेहरा), नगर सिटी, पहाड़ी, राजगढ़,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed