फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two arrested for cheating as employees of labor department

श्रम विभाग का कर्मचारी बनकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 08 Jun 2021 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating as employees of labor department
बदलापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर ठगी करने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों श्रम विभाग में पंजीयन के नाम पर लोगों से वसूली कर रहे थे। उनके खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

बदलापुर खुर्द गांव में मंगलवार को दो लोग खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों का पंजीकरण फार्म भरवा रहे थे। प्रत्येक फार्म के बदले 100-100 रुपये वसूल रहे थे। जालसाजों का कहना था कि पंजीकरण के बाद उन्हें श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। खाते में प्रधानमंत्री की ओर से आपदा काल में एक-एक हजार रुपये भी मिलेंगे। बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने पंजीकरण कराया। शक होने पर किसी ने सूचना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को दी। मौके पर जब प्रभारी निरीक्षक पहुंचे तो जालसाज भागने लगे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनसे पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज मांगे गए तो टालमटोल करने लगे। श्रम विभाग के कार्यालय में फोन कर जानकारी ली गई तो वहां से भी ऐसे किसी व्यक्ति की ओर से फार्म भरे जाने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने सख्ती बरती तो जालसाजों ने सच्चाई बताई। दोनों के पास से पुलिस ने भरे हुए 20 फर्जी पंजीयन फार्म, 9850 रुपये नकद, दो बैग और तीन मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ में उनकी पहचान ओमप्रकाश मिश्रा निवासी ग्राम सराय गोपाल थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर और लाल बहादुर रजक निवासी हंडिया सरपतहा थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed