{"_id":"c49d03b9379e89fbacd9e08670737165","slug":"turned-out-in-the-presence-of-officials-of-moharram-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की मौजूदगी में निकला मोहर्रम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की मौजूदगी में निकला मोहर्रम का जुलूस
जौनपुर ब्यूराे
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय और बरसठी में दो वर्गों के बीच उपजे तनाव के कारण शनिवार को प्रशासन के सामने उस वक्त मुसीबत खड़ी हो गई जब ताजिया दारों ने ताजिया उठाने से ही मना कर दिया।
खेतासराय में डीएम और एसपी पहुंचे और बरसठी में एसडीएम के समझाने बुझाने पर ताजिएदार जुलूस निकालने के लिए राजी हुए तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर खेतासराय और बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज में तनाव है। शनिवार को ताजियादारों ने यह कहते हुए ताजिया उठाने से मना कर दिया कि जब वे नौवीं मोहर्रम का जुलूस नहीं निकाल सके तो
दसवीं को भी ताजिया नहीं उठाएंगे। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर बाद डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजू बाबू सिंह खेतासराय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ताजियादारों से बात की तो लोग जुलूस निकालने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
शाम को चार घंटे देरी से पांच बजे चौक के पास से लोग ताजिया लेकर निकल पड़े। बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखलालगंज में भारी पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ताजिए कर्बला में दफन कर दिए गए।