फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tulsi marriage took place on Dev Prabodhini Ekadashi

देव प्रबोधिनी एकादशी पर हुआ तुलसी विवाह

Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tulsi marriage took place on Dev Prabodhini Ekadashi
जौनपुर। हरि प्रबोधिनी एकादशी शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। घरों, मंदिरों में तुलसी का विधि-विधान से पूजन किया गया। सालिग्राम से उनका विवाह कराया गया। बाजारों में सिंघाड़ा, शकरकंद व गन्ना की दुकानें अनेक स्थानों पर सड़कों के किनारे लगी थीं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजा स्थल को साफ-सुथरा कर आटे में हल्दी मिलाकर पूजा कक्ष में रंगोली बनाई। घी के 11 दीपक जलाकर भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा की। अनार, केला, सिंघाड़ा, लड्डू, गुड़, बतासे, मूली आदि ऋतुफल एवं नवीन धान्य इत्यादि रख कर श्रद्धापूर्वक श्री हरि को अर्पण किया। ईख से मंडप बनाया गया। उसमें विष्णु स्वरूप में सालिग्राम और तुलसी का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

मान्यता है कि देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निंद्रा से जागते हैं। प्रबोधिनी एकादशी पर ग्रामीणांचल तक धूम रही। सिंगरामऊ आदि क्षेत्रों के ग्रामीणांचलों में कई स्थानों पर प्रतिमाएं भी स्थापित की गई। प्रबोधिनी एकादशी की शाम काफी चहल-पहल रही। फल-फूल व गन्ने आदि की बिक्री जमकर हुई। फलों पर महंगाई का असर साफ देखा गया। बाजार में देर शाम तक लोग खरीदारी करते नजर आए। पूरे कार्तिक मास सुबह, तुलसी के पौधे के समक्ष दीपक जलाकर उपासना करने वाली महिलाएं प्रबोधिनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का आयोजन करती हैं वहीं बाजार में गन्ने की जमकर खरीदारी हुई। गन्ने 20 से 50 रुपये तक जोड़े में खूब बिके। शाम होते ही लोगों ने शुभ मुहूर्त में गन्ने का नेवान किया। इसके बाद बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed