फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tuberculosis is not incurable, will be eradicated from the root till 2025: DM

क्षय रोग लाइलाज नहीं साल 2025 तक जड़ से करेंगे खत्म: डीएम

Fri, 19 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tuberculosis is not incurable, will be eradicated from the root till 2025: DM
जौनपुर। क्षय रोग उन्मूलन अभियान का असर जिले में दिखने लगा है। जिला कार्यक्रम समन्वयक सलिल कुमार यादव ने बताया कि मार्च में बेहतर इलाज के लिए गोद लिए गए 2357 क्षयरोगियों में से 1445 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

इससे पहले सिंगरामऊ के गौरीशंकर मंदिर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति कार्यालय में क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत प्रभावित लोगों को पोषण सामग्री वितरित की गई। डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि क्षय रोग लाइलाज नहीं है। 2025 तक क्षय रोग का भी जड़ से उन्मूलन करने में सफल होंगे। बदलापुर टीबी यूनिट और ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति संस्था की ओर से गोद लिए गए रोग से प्रभावित लोगों को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पोषण सामग्री प्रदान की। संस्था ने बदलापुर ब्लाक के 105 क्षय रोगियों को गोद लिया है। बाल वर्ग के 11 और 59 पुरुष तथा 35 महिलाएं को पोषण सामग्री दी गई। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने ‘हम होंगे कामयाब’ गीत गाकर क्षय उपचाराधीनों का उत्साह बढ़ाया। समिति की अध्यक्ष अंजू सिंह ने बताया कि समिति 20 वर्षों से क्षयरोगियों की सेवा में लगी है। तीन वर्ष से गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग दिया जा रहा है। इस समय 105 क्षयरोगियों को संस्था ने गोद लिया है। जिला कार्यक्रम समन्वयक सलिल कुमार यादव ने बताया कि क्षय रोगियों की स्वास्थ्य सेवाओं का गांव स्तर तक विस्तार कर दिया गया है। जिले के 186 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से टीबी मरीजों को सेवाएं दी जा रही हैं। विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च) पर 2357 क्षयरोगियों को स्वयंसेवी, शैक्षणिक संस्थाओं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गोद लिया। इसमें से 1445 उपचार होने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शेष का भी उपचार शीघ्र समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed