फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Try wishing to avoid any such orphans

दुआ मांगो कोई ऐसे यतीम न हो

Sat, 27 Dec 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 27 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
Try wishing to avoid any such orphans
शहर के शिया कालेज के संस्थापक मोहम्मद मोहसिन मरहूम के इसाले सवाब की मजलिस आयोजित हुई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जावेद आब्दी ने मजलिस को खिताब किया।
विज्ञापन


 पाकिस्तान के प्रसिद्ध नौहाख्वां शादमान रजा नकवी ने एक दर्जन नौहा पेश किया। कर्बला में इमाम हुसैन की मजलुमी का मंजर प्रस्तुत किया तो लोगों की आंखें नम हो गईं। उनका दर्दनाक नौहा ‘अजादारो दुआ मांगो कोई ऐसे
विज्ञापन


 यतीम न हो’ सुनकर सभी की आंखों से आंसू निकल पड़े। इससे पहले मजलिस की शुरूआत कमर रजा और आरिज रजा द्वारा सोजख्वानी से की गई।

मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि दुनिया अगर अहलेबैत का मर्तबा समझी जाती तो आपस में एख्तिलाफ न होता। आज के लोग खुदा को अपने-जैसे समझने की भूल कर बैठे हैं। जबकि अल्लाह ने कुरान में और रसूल ने मिंबर में
विज्ञापन
विज्ञापन


 अहलेबैत को मर्तबा बार-बार बयान किया है, लेकिन दुनिया के लोग अपने स्वार्थ को अहमियत दी।  लोग यह भूल गए कि खुदा की अहमियत अधिक है। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सीराज मेहंदी ने सलाम और

 मर्सिया पेश किया। उन्हाेंने कहा कि कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन जितने भी सहाबी मैदान की तरफ गए उनके पीछे भी कोई ना कोई गया। औनो मोहम्मद गए तो उनके हौसले बढ़ाने के लिए जनाबे कासिम, हजरत अली अकबर

 और हजरत अब्बास भी गए, लेकिन ऐसा भी वक्त आया कि जब इमाम हुसैन जानिबे मकलत रवाना हुए तो उनके आगे पीछे कोई नही था। जो इमाम का साथ देता पांच वर्ष की इमाम की बेटी सकीना घोड़े के पांव से लिपटी हुई


 फरियाद जरूर कर रही थी कि ऐ घोड़े मेरे बाबा को ना ले जा। क्योंकि सुबह से जो भी गया वह वापस नही लौटा है। इस मौके पर कालेज के मौलाना सफदर हुसैन जैदी, मौलाना हसन मेहदी, मोहम्मद हसन तनबीर, नजमुल हसन नजमी, समसीर हसन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed