फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Truck stuck at railway crossing, goods train had to be parked on the outer

रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ट्रक, आउटर पर खड़ी करनी पड़ी मालगाड़ी

Wed, 14 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck at railway crossing, goods train had to be parked on the outer
जलालपुर। जलालपुर-थानागद्दी मार्ग पर स्थित रेलवे के गेट संख्या 30 सी पर एक ट्रक पटरी पर बुधवार की सुबह फंस गया। इससे जाम लग गया। आधे घंटे तक बाधित रहने से एक मालगाड़ी को आउटर पर ही खड़ा कराना पड़ा। जेसीबी से ट्रक को खींचकर ट्रैक खाली कराया गया तब परिचालन बहाल हुा।
विज्ञापन

गेटमैन रेयाज अहमद के मुताबिक, करीब नौ बजकर 13 मिनट पर ट्रेन संख्या 5232 गोदिया एक्सप्रेस अप लाइन एवं 4264 सुल्तानपुर वाराणसी पैसेंजर को पास कराने के लिए गेट संख्या 30 सी को बंद किया गया था। ट्रेन पास होने के बाद नौ बजकर 35 मिनट पर गेट खोल दिया गया। उसी समय जलालपुर से थानागद्दी की तरफ जा रहा गिट्टी लदा ट्रक ट्रैक के बीच में ही फंस गया।
विज्ञापन

तभी जौनपुर से वाराणसी डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की सूचना आ गई। उसे आउटर पर ही रोका गया। चालक ट्रक को निकालने का प्रयास करने लगा लेकिन क्रास (पहिए को घुमाने वाला) टूट गया। चालक ने जेसीबी बुलाकर ट्रक को ट्रैक से हटवाया तब जाकर करीब दस बजे मालगाड़ी को पास कराया गया। करीब एक घंटे तक यह प्रक्रिया चली। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर से थानागद्दी मार्ग पर केराकत तहसील भी है। इस मार्ग पर करीब एक घंटे जाम रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। केराकत तहसील जाने वाले अधिवक्ताओं, अधिकारियों व वादकारियों को भी जाम में फंसना पड़ा। नौकरी पेशा पर जाने वालों को भी समस्या हुई। इस मार्ग से होकर केराकत, थाना गद्दी,चंदवक, मोढ़ैला

सड़क नीचे होने के कारण होती है समस्या
जाम में फंसे लोगों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक ऊंचा है और सड़क नीचे है। इस वजह से अक्सर वाहन फंस जाते हैं। सामान्य दिनों में जब कोई छोटा वाहन फंसता है तो उसे धक्का देकर निकाल दिया जाता है, लेकिन बड़े वाहन के फंसने की स्थिति में परेशानी बढ़ जाती है। यदि ट्रैक और सड़क की ऊंचाई बराबर रहे तो किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed