{"_id":"6a36e5b11d982582dc0f5d4c","slug":"truck-hits-divider-oil-spills-onto-the-road-after-fuel-tank-ruptures-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-157465-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डिवाइडर से टकराया ट्रक, तेल की टंकी फटने से सड़क पर फैला तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डिवाइडर से टकराया ट्रक, तेल की टंकी फटने से सड़क पर फैला तेल
विज्ञापन
खेतासराय, डिवाइडर से टकराकर ट्रक क्षतिग्रस्त, दो घंटे तक आवागमन रहा बाधित। स्रोत-संवाद
मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर शनिवार रात एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक की तेल की टंकी फट गई और सड़क पर तेल फैल गया। दुर्घटना के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
शनिवार रात करीब 11 बजे प्रयागराज की ओर जा रहा ट्रक नगर क्षेत्र स्थित डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। तेल की टंकी फटने से मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के बाद ट्रक सड़क पर ही फंस गया, जिससे जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे और क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया।
इसके बाद यातायात सुचारु कराया जा सका। लोगों का कहना है कि उक्त डिवाइडर पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि पर्याप्त संकेतक और रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण वाहन चालक रात में डिवाइडर का सही अंदाजा नहीं लगा पाते है, जिससे हादसे हो रहे हैं।