फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Truck driver crossing the road crushed by vehicle, dies

Jaunpur News: सड़क पार कर रहे ट्रक ड्राइवर को वाहन ने कुचला, मौत

Tue, 27 Aug 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Truck driver crossing the road crushed by vehicle, dies
रामपुर। थाना क्षेत्र के कोटिगांव में जौनपुर- मिर्जापुर मार्ग पर सोमवार की भोर में एक होटल के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने साथी चालकों से उसकी पहचान करा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की भोर में कोटिगांव के पास स्थित एक होटल के सामने अपनी ट्रक खड़ी करके शौच के लिए हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों ने सड़क पर खून से लथपथ युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। होटल पर खड़े कई ट्रक चालक मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान प्रभु नारायण यादव (42) ग्राम मीरपुर देवकली थाना केराकत के रूप में हुई। ट्रक चालक ने खाद्य एवं रसद विभाग में अपने ट्रक को लगाया हुआ था जो कोटेदार की दुकान पर राशन ले जाने का कार्य करता था। थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed