{"_id":"675494a6e86bdb94f907bb6c","slug":"truck-driver-booked-for-culpable-homicide-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-126200-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
बनुआडीह गांव में प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर नहर पुलिया के पास गत बुधवार की रात गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से मृत बाइक सवार युवक के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
उसरबस्ती गांव निवासी जोखूराम का पुत्र अंकित कुमार गौतम (22) बुधवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे बनुआडीह बाजार जा रहा था। पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसे धक्का लग गया था। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने घायल को एक चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जोखूराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। कब्जे में लिए गए ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।