{"_id":"68bee55635b2aafa9060868b5f12f5a4","slug":"truck-bus-driver-and-six-injured-in-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बस की टक्कर में चालक समेत छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बस की टक्कर में चालक समेत छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Wed, 25 Mar 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर-आजमगढ़ रोड पर पचहटिया के समीप मंगलवार को रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बस चालक समेत बस में सवार छह लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सिविल लाइन डिपो की रोडवेज बस मंगलवार को इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही थी। आजमगढ़ रोड पर पचहटिया के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में प्रतापगढ़ जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी बस चालक नवाब अली (50), गाजीपुर जिले के सैदपुर थानाक्षेत्र के कोलवर गांव निवासी परिचालक मोहम्मद मोनिस (45) आजमगढ़ के जहानागंज निवासी अमरीश पाठक (23) आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने के नसीरपुर निवासी मो. सुलेमान (26), आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाने के बुड़हन निवासी संतोष सिंह (40) और उनका पुत्र प्रशांत सिंह (16) घायल हो गए। जानकारी मिलने के बाद गौराबादशाहपुर और लाइन बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
उधर, जौनपुर-मिर्जापुर रोड पर मड़ियाहूं बाईपास के समीप कार की चपेट में आकर बाइक सवार मड़ियाहूं थानाक्षेत्र के औरेला गांव निवासी आदित्य शर्मा घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया।