फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Troubled by debt, young man commits suicide, dead body found hanging from tree

Jaunpur News: कर्ज से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पेड़ से लटकता मिला शव

Mon, 18 Dec 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, young man commits suicide, dead body found hanging from tree
राजाबाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के कोबी गांव में कर्ज से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह उसका शव उसी के घर के सामने नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे ने थाने में तहरीर दी है कि पिता ने अवसाद में खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के कोबी गांव निवासी जमुना प्रसाद सिंह उर्फ छोटू (43) पुत्र रामेश्वर सिंह का शव सोमवार सुबह घर के सामने नीम के पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे लटकता दिखाई दिया। मृतक की पत्नी मंजू सिंह पति का शव को देखकर रोने-चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। मंजू ने बताया कि पति के नाम बैंक का कर्ज अधिक हो गया था। आये दिन बैक वाले तगादा करने आते रहते थे। इससे परेशान पति अक्सर शराब पीकर घर आते थे, हो हल्ला मचाते रहते थे। रविवार शाम वे अपना आधार कार्ड घर से लेकर बाजार के लिए निकले, देर रात तक घर नहीं आए। सुबह नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता उनका शव दिखाई पड़ा। मृतक जमुना प्रसाद सिंह की तीन संतान है पुत्र सूरज सिंह (21), चंदा सिंह (17)दोनों ननिहाल में रहकर पढ़ाई करते हैं। सबसे छोटी पुत्री संध्या सिंह(10) मां मंजू के साथ घर कोबी में रहती थी। थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र सूरज ने तहरीर दी है कि पिता ने अवसाद के कारण शराब के नशे में फांसी लगाई। मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


युवक का बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला शव
मीरगंज। थाना क्षेत्र के चौकी कला गांव में सोमवार की दोपहर एक युवक का बंद कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। घटना का कारण बताया जा रहा है कि वह परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौकी कला गांव निवासी हवलदार सिंह(30) पुत्र सूबेदार सिंह किसी बात को लेकर अचानक अपने कमरे में दोपहर तीन बजे चला गया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया तो अंदर से कोई आहट नहीं आई। इसपर लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उसका शव पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। यह देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक हवलदार अविवाहित था। दो माह पहले वह सूरत से घर लौटा था। वह वहां पर साड़ी की फैक्ट्री में काम करता था। लोगों का कहना है कि वह अपनी भाभी व भाई के साथ घर पर रहता था। किसी बात को लेकर वह नाराज था और ऐसा कदम उठा लिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या की बात सामने आ रही है, फिलहाल मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed