फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trouble mounts for those travelling home for Diwali and Chhath; many trains run out of room

Jaunpur News: दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की बढ़ीं मुश्किलें, कई ट्रेनों में नो रूम

Tue, 14 Oct 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Trouble mounts for those travelling home for Diwali and Chhath; many trains run out of room
जौनपुर। दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनें फुल हो गई हैं। पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र व गुजरात से जौनपुर से आने वाली किसी भी नियमित ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। यहां तक कि त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें खाली नहीं हैं। गोदान, गाजीपुर-बांद्रा, महानगरी एक्सप्रेस में नो रूम है।
विज्ञापन

दीपावली व छठ पर्व आने में कुछ ही दिन बचे रह गए हैं। ऐसे में रोजगार के लिए महानगरों में रह रहे बड़ी संख्या में लोग घर वापसी कर रहे हैं। इस दौरान ट्रेनों व बसों में भीड़ बढ़ेगी। हालांकि यात्रियों को त्योहारी सीजन में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके मद्देनजर रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद लंबी दूरी के ट्रेनों में सीटें फुल हो जा रही हैं। जिले के काफी संख्या में लोग दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार आदि राज्यों में नौकरी या कामकाज के सिलसिले में रहते हैं, जो दीपावली पर घर लौटते हैं। इसलिए दो महीने पहले से ही आरक्षण कराने लग जाते हैं। उधर, मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस में 153 वेटिंग के बाद नोरूम हो गया है। गाजीपुर बांद्रा व महानगरी में भी 100 के ऊपर वेटिंग होने पर नो रूम बता रहा है। इसके अलावा दादर-वाराणसी सुपर फास्ट, सुहेलदेव व दून एक्सप्रेस में भी नो रूम बता रहा है। वहीं श्रमजीवी, फरक्का, बेगमपुरा आदि ट्रेनों में भी सीटें खाली नहीं हैं। इनमें भी लंबी वेटिंग है। लोकमान्य तिलक-मऊ त्योहार विशेष ट्रेन में वेटिंग लिस्ट 119 पर पहुंच गई है। 19 अक्तूबर को भी इसमें नो रूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed