फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trouble in 'Sports'

'खेल' में हुई दिक्कत तो टाल दी भर्ती

Sat, 25 Mar 2017 12:27 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 25 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Trouble in 'Sports'
demo pic - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग में होने वाली भर्ती चुपचाप स्थगित कर दी गई। भर्ती स्थगित करने से पहले डीएम को सूचना तक नहीं दी गई। आरोप है कि भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से मोल भाव किया जा रहा था। बात नहीं बनी तो शासन का हवाला देकर भर्ती स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से चुनाव से पहले 23 स्टाफ नर्स, 20 ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक और दो चिकित्साधिकारियों की संविदा पर भर्ती होनी थी। उसी दौरान चुनाव अधिसूचना जारी हो गई। जिसकी वजह से भर्ती में साक्षात्कार की प्रक्रिया रोक दी गई। चुनाव के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने 23 से 25 मार्च की तिथि साक्षात्कार के लिए रखी। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह की संस्तुति भी ले ली।
विज्ञापन


डीएम ने अपनी संस्तुति में मेरिट के आधार पर भर्ती करने के निर्देश दिए और अपनी तरफ से एक अधिकारी भी नामित कर दिया। बताते हैं मेरिट से भर्ती करने के निर्देश और जिला प्रशासन की तरफ से भर्ती पर नजर रखने के लिए एक अधिकारी को नामित करने से मनमर्जी के लोगों को भर्ती करने में दिक्कत आ रही थी। बाद में बगैर कोई कारण बताए भर्ती को स्थगित कर दिया गया। भर्ती स्थगित होने की सूचना भी डीएम को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed