फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Children presented enchanting tableaux for the Durga Puja festival.

Jaunpur News: बच्चों ने निकाली दुर्गा पूजा महोत्सव की मनमोहक झांकियां

Sun, 18 Oct 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Children presented enchanting tableaux for the Durga Puja festival.
सिकरारा। क्षेत्र के ताहिरपुर स्थित मॉडल अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को दुर्गापूजा महोत्सव पर छात्रों ने मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया। इसमें महिषासुर मर्दन व रावण वध की आकर्षक झांकी देख अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उनके साथ विद्यालय के सहयोगी शिक्षकों व अभिभावकों ने मां शेरावाली के विभिन्न रूपों का विधिवत पूजन-अर्चन किया। प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में कविता सिंह, मंजू जैसवार अर्चना सिंह, संयुक्ता सिंह, आराधना उपाध्याय, गजाला बानो, नेहा जायसवाल, माधुरी सिंह, श्यामधर यादव, मनोज कुमार, एसएमसी अध्यक्ष विवेक मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed