फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trouble due to rain, somewhere the road got sunken

Jaunpur News: बारिश से परेशानी, कहीं सड़क धंसी, कहीं घरों में घुसा पानी

Sun, 16 Jul 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to rain, somewhere the road got sunken
अक्सर बूंदाबांदी के बाद धूप होने के कारण उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए शुक्रवार की रात में राहत भरी खबर रही। पूरी रात रुक रुककर बारिश हुई। इससे ग्रामीण क्षेत्र में किसान जहां खेती के काम तेज कर दिए वहीं शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह बारिश आफत बन गई। कहीं सड़क धंसी तो कहीं लोगों के घरों में पानी घुसा। जौनपुर से सटे पचहटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में पानी जमा होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर में चल रहे सीवर पाइप लाइन के काम की वजह से जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं। जहां भरे गए हैं उसे ठीक भी नहीं किया गया है। ऐसे में सड़कें काफी खराब हैं। काम की स्थिति क्या है इसकी पोल शुक्रवार की रात में हुई बारिश में खुल गई। अभी कायदे से बारिश हुई भी नहीं कि कई जगह सड़कें धंस गईं। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के मियांपुर में सांसद श्याम सिंह यादव के आवास के सामने रात में अचानक करीब आठ फीट लंबाई और करीब चार फीट चौड़ाई लिए सड़क धंस गई। करीब तीन फीट गहरा गड्ढा होने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। यहां शनिवार की शाम तक गिट्टी डालने का काम चलता रहा। इसी तरह ओलंदगंज चौराहे पर और उसके आगे करीब 150 मीटर की दूरी पर सड़क धंसने से लोगों को दिक्कत हुई। टीवी अस्पताल के सामने भी सड़क एक तरफ की धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

इनसेट--
धर में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
करंजाकला। हरिहरपुर गांव में पीडब्ल्यूडी से रोड के साथ नाली न बनने से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि नाली न होने से बारिश के दिनों में बड़ी समस्या हो रही है। दूधनाथ यादव, विशाल यादव ने कहा कि सड़क की ऊंचाई अधिक होने से गंदा पानी घरों में जमा हो जाता है। बारिश होने पर घरों में घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। मंगला यादव ने कहा कि जब काम नहीं करना था, झूठा आश्वासन क्यों दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में बिलु, संजय, राम अजोर, विशाल यादव, गांव की महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed