फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Triple murder in UP lot of screaming after seeing blood-soaked bodies in Jaunpur attacking with hammer

UP Triple Murder: जौनपुर में तिहरा हत्याकांड, बाप और दो बेटों का मर्डर, वर्कशॉप में हथौड़े से कूच दिया सिर

Mon, 26 May 2025 09:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 May 2025 09:03 AM IST
सार

UP Crime: यूपी के जाैनपुर में राॅड और हथाैड़े से मारकर पिता और उसके दो बेटों की हत्या कर दी गई। परिजनों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसको लेकर परिजनों ने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
Triple murder in UP lot of screaming after seeing blood-soaked bodies in Jaunpur attacking with hammer
परिवार में तीन लोगों की हत्या के बाद बेसुध हुई महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Triple Murder in Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई। पिता और दो बेटों की देर रात वर्कशॉप में ही हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब घर का ही एक शख्स नाश्ता लेकर वहां पहुंचा। वर्कशॉप में तीन लोगों की लाश पड़ी थी। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स पहुंच गई और परिजनों के आने से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस पर परिजन भड़क गए और चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन




जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी का कचगांव अंडरपास के पास चूड़ी पेरने का वर्कशॉप है। रविवार की रात लालजी (50) अपने दो बेटों यादवीर (32) और गुड्डू (25) के साथ वर्कशॉप पर ही काम के चक्कर में रुक गए।
विज्ञापन


रात हो जाने के कारण दोनों बेटों के साथ लालजी दुकान में ही आराम करने लगे। परिवार वालों को लगा कि काम ज्यादा होगा, इसलिए वर्कशॉप में वे लोग रुक गए होंगे। सुबह एक रिश्तेदार नाश्ता लेकर लगाने के लिए वर्कशॉप पहुंचा तो देखा की कमरे में चारों तरफ खून बिखरा है। पिता सहित दोनों बेटों की लाश पड़ी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

देखने से प्रतीत हो रहा था कि जैसे राॅड और सरिया से उसके सिर पर मारा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने परिवार वालों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

चंद मिनट में परिजन भी पहुंच गए। शव को माैके पर न देख परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया। बाईपास पर जाकर चक्काजाम करने लगे। काफी समझाने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस चले गए। घटना स्थल पर फिलहाल अभी काफी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

कहां गया सीसीटीवी डीवीआर

माैके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल की गहनता से जांच कराई। वर्कशाॅप में हथाैड़ा भी मिला है। इसके साथ ही सीसीटीवी डीवीआर गायब था। एसपी ने आशंका जताई है कि हत्या किसी परिचित द्वारा ही किया गया है, क्योंकि डीवीआर आलमारी का ताला खोलकर निकाली गई है। हत्या का पर्दाफाश करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। शक के दायरे में जिस किसी का भी नाम सामने आएगा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed