जौनपुर। टीडी कॉलेज परिसर में संगणक कक्ष का बुधवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि तिलकधारी महाविद्यालय में कंप्यूटरीकृत तकनीकी शिक्षा का नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। इससे छात्रों को अत्यंत आवश्यक कंप्यूटर का मूलभूत ज्ञान प्राप्त होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान ने कहा कि संस्कृति, संस्कार के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी हमें आगे बढ़ना है।
विशिष्ट अतिथि डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि टीडी कॉलेज शिक्षा और ज्ञान का अक्षुण केंद्र है। जिसके विद्यार्थी पूरे वैश्विक पटल पर अपनी ज्ञान की सर्जना शक्ति को फैला रहे हैं। सुमित्रा सिंह ने कहा कि हमारी प्रबल इच्छा है कि हम अपने देश और समाज और जिस महाविद्यालय से अटूट संबंध रहा है, उसके लिए कुछ कर सकें और इसीलिए हमने डॉ. रवि प्रकाश सिंह संगणक कक्ष के निर्माण के लिए अनुदान को देने का निश्चय किया है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति प्रो. कीर्ति सिंह ने कहा कि आज के विकासवादी युग में तकनीकी शिक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आभार प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. राधेश्याम सिंह ने किया। डॉ. डीआर सिंह ने रवि प्रकाश के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि ट्रिपल सी एवं ओ लेवल के प्रशिक्षण एवं उपाधि के लिए आवेदन के लिए प्रवेश होगा। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, श्री प्रकाश सिंह, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. माधुरी सिंह, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. राजीव रतन सिंह उपस्थित रहे। संचालन डॉ. हरि ओम त्रिपाठी ने किया।